गोहाना में रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को रोडवेज बसों का कर दिया चक्का जाम
गोहाना :-15 नवम्बर : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर गोहाना में रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया। कर्मचारी तड़के चार बजे ही बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। रोडवेज की बसें नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी बस मालिकों ने जमकर चांदी कूटी।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता अशोक पांचाल ने कहा कि चालक राजवीर की अंबाला में मारपीट के बाद मौत हो गई थी। वहां की पुलिस हत्या का मामला दर्ज न करके आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
कर्मचारियों की मांग है कि राजवीर को शहीद का दर्जा देकर उसके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। सरकार ने यह मांग नहीं मानी तो चक्का जाम
किया गया। दिन में भी बसों का परिचालन नहीं हुआ। यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों में सफर करना पड़ा। निजी बसों में भीड़ बहुत अधिक रही।



