Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के JLN स्कूल के बच्चे ट्रेनों के सिस्टम की जानकारी के लिए पहुंचे रेलवे स्टेशन

गोहाना :-15 नवम्बर : शहर के जे. एल. एन. स्कूल के बच्चे बुधवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने ट्रेनों की आवाजाही के सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। बच्चे स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर भारत सिंह और प्रवीण मलिक ने ट्रेनों के आने, उन्हें सिग्नल देने सहित विभिन्न उपयोगी प्रक्रियाओं से अवगत करवाया। बच्चों ने प्लेटफार्म का भ्रमण किया। रेलवे चौकी के इंचार्ज राम कुमार मलिक ने स्कूल के विद्यार्थियों को उन लापरवाहियों से आगाह किया जो आम तौर से रेलवे स्टेशनों पर लोग करते हैं। मलिक ने बच्चों ने नियमों का दृढ़ता से पालन करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर अध्यापक अनिल लठवाल, हरीश सैनी आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button