रोडवेज ड्राइवर की हत्या के विरोध में सैन एकता समाज संगठन ने निकाला जुलूस
गोहाना :-15 नवम्बर : हरियाणा रोडवेज के अंबाला डिपो में कार्यरत ड्राइवर राजबीर की हत्या के विरोध में बुधवार को सैन एकता समाज संगठन ने जुलूस निकाला तथा बाद में डी.सी. डॉ. मनोज कुमार को सी.एम. को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा सैन एकता विकास संगठन के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने किया। अनिल ठाकुर ने कहा कि राजबीर के हत्यारोपियों पर तुरंत भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत केस दर्ज किया जाए, मृतक ड्राइवर को शहीद का दर्जा दिया जाए, उसके परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा तथा योग्यता के अनुरूप पक्की सरकारी नौकरी दी जाए। सैन एकता समाज संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि राजबीर की हत्या से सैन समाज गहरे सदमे में है। इस प्रदर्शन में प्रो. शमशेर भंडेरी, महावीर सिंह, सोमपाल सैन, महेंद्र सिंह, राम मेहर, नीतीश कुमार, प्रवीण सैन, बिजेंद्र कुमार, जोगेंद्र सिंह, साधुराम आदि ने भाग लिया।



