Breaking NewsGohanaReligion

गुरु नानक प्रकाशोत्सव पर गोहाना के मुख्य गुरुद्वारे की प्रभातफेरी प्रारंभ

गोहाना :-15 नवम्बर : बुधवार को गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित मुख्य गुरुद्वारे की प्रभात फेरी प्रारंभ हो गई। यह प्रभातफेरी प्रकाशोत्सव तक रोज सुबह 5 बजे शुरु होगी तथा नगर की परिक्रमा करते हुए वापसी में मुख्य गुरुद्वारे पर भी सम्पन्न होगी।

गुरुद्वारे को रवाना श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार काबल सिंह ने किया। संयोजन सभा के सचिव डॉ. सुरेश सेतिया ने किया। प्रभातफेरी में सोमनाथ चावला, हरीश हँस, जगदीश चिंदा, केसर दास, कर्म सिंह दुआ, सन्नी सिंह, लवली सिंह, सन्नी कुकरेजा, राज कुमार, सूरज हंस, गुरुचरण सिंह, हर्ष चुघ, जगत सिंह, दीपक चावला, जतिन कालड़ा, प्रिंस हंस आदि भी सम्मिलित हुए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला श्रद्धालुओं में शशि बाला, मतिंद्र जीत कौर, कमलेश, कृष्णा सिंधवानी, बलवंत कौर, मीना, वीना, रीटा बजाज, रेखा और निशा ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। प्रभातफेरी रोज विभिन्न श्रद्धालुओं के निवास पर पहुंचेंगी। पहले दिन इस प्रभातफेरी ने एडवोकेट एस. एस. मिगलानी, गुलशन चावला और कर्ण सिंह परुथी के घरों को दस्तक दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button