डॉ. एस.एन. गुप्ता सर्वसम्मति से बने गोहाना के ठसका गाँव की श्री नंदलाला गौशाला के नए अध्यक्ष
गोहाना :-15 नवम्बर : ठसका गांव स्थित श्री नंदलाला गौधाम गौशाला का नया चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से हुआ। इस चुनाव में डॉ. एस. एन. गुप्ता सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें अपनी कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया गया।
गौशाला की विगत कार्यकारिणी 4 साल से सुमेर जैन की अध्यक्षता में कार्य कर रही थी। नए अध्यक्ष के चयन के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पिछ्ले अध्यक्ष सुमेर जैन ने की। सुमेर जैन ने अपनी कार्यकारिणी के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार कर लिया गया।
नए अध्यक्ष के रूप में डॉ. एस.एन. गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया। इस प्रस्ताव पर ध्वनिमत से मोहर लगा दी गई। गौशाला के नए अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता वर्तमान में लायंस क्लब – गोहाना सिटी का भी नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें गौशाला के अध्यक्ष के तौर पर अपनी नई टीम गठित करने के लिए अधिकृत कर दिया गया।
डॉ. एस. एन. गुप्ता ने कहा कि गौमाता की सेवा में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। उनके अनुसार वह सभी गौशाला सदस्यों को सम्मान प्रदान करते हुए उनके सहयोग से पूरी तन्मयता और सेवा भाव से कार्य करेंगे।


