गोहाना की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में बांटा गया अन्नकूट का प्रसाद
गोहाना :-14 नवम्बर : पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पर्व पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले पूरे विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा की गई। सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में प्रतिवर्ष दिवाली से दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का विशेष उत्सव आयोजित होता है। पहले गोवर्धन पूजा होती है। उसके बाद अन्नकूट का विशेष रूप से तैयारे प्रसाद वितरित किया जाता है। इस प्रसाद में मिक्स वेज की सब्जी के साथ बाजरे की खिचड़ी और लस्सी बेसन की
कढ़ी बनाई गई। प्रसाद वितरण की सेवा मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल की अध्यक्षता में हुई। प्रसाद का वितरण ओ.डी. शर्मा, अशोक जैन, वीरेंद्र जैन, राम निवास सैनी, अरुण सैनी और गोविंद गोयल की टीम ने किया। श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और उत्साह के साथ अन्नकूट का प्रसाद स्वीकार किया।


