Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना क्षेत्र के स्टेट-नेशनल अवार्डी शिक्षकों ने विधायक को दिया ज्ञापन

गोहाना :- 14 नवम्बर : गोहाना क्षेत्र के नेशनल अवार्ड और नेशनल अवार्ड से अलंकृत शिक्षक कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक से मिले। अवार्डी शिक्षकों ने उनको एक ज्ञापन दिया। उन्होंने विधायक से उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने की मांग की। मिलने पहंचे प्रतिनिधिमंडल में रणबीर सिंह चहल, रामेश्वर सिंह, पवन मोर, दिनेश मलिक, राजेश कुमार, विजय सहराया, विजेंद्र सिंह, धर्मपाल चहल, रविता सहराया, सुमन मलिक और अनिता थे। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी अवार्डी शिक्षकों को नई तबादला नीति में पुन: 5 अंक प्रदान किए जाएं, सितंबर 2021 से सितंबर 2023 तक के अवार्डी शिक्षकों को भी 2 वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाए, उन्हें अग्रिम इंक्रीमेंट की जगह दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट प्रदान की जाएं। नेशनल अवार्ड और स्टेट अवार्ड से सम्मानित शिक्षकों ने कहा कि उन्हें रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा और टोल फ्री की सेवा प्रदान की जाए, दिव्यांग की तरह से उनको भी तीन प्रतिशत का आरक्षण कोटा मुहैया करवाया जाए, 2008 से पहले के अवार्डी शिक्षकों को भी 2 इंक्रीमेंट लाइफ टाइम के लिए प्रदान की जाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button