Breaking NewsGohanaSocial

बरोदा के पूर्व विधायक के दुर्घटनाग्रस्त पोते का कुशल-क्षेम जानने पहुंचे डॉ. बनवारी लाल

 

गोहाना :-14 नवम्बर : मंगलवार को प्रदेश के जन स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल शहर में आदर्श नगर में पहुंचे। उन्होंने बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के दुर्घटनाग्रस्त पोते आदित्य चिड़ाना का कुशल क्षेम जाना तथा उसके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। आदित्य चिड़ाना का 5 दिन पहले रोहतक में लाढ़ौत मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया था। वह अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से बी.ए. कर रहा है। वह बाइक पर अपने दोस्त के साथ जा रहा था। बाइक को उसका दोस्त चला रहा था। अचानक एक दूसरी बाइक ने आदित्य और उसके मित्र की बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में आदित्य चिड़ाना पुत्र महेंद्र चिड़ाना की जांघों पर 22 टांके लगे। आदित्य चिड़ाना के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने पर डॉ बनवारी लाल उससे मिलने के लिए गोहाना आए ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पहुंचे डॉ. बनवारी लाल

गोहाना :-14 नवम्बर : मंगलवार को प्रदेश के जन स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल शहर में आदर्श नगर में पहुंचे। उन्होंने बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के दुर्घटनाग्रस्त पोते आदित्य चिड़ाना का कुशल क्षेम जाना तथा उसके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। आदित्य चिड़ाना का 5 दिन पहले रोहतक में लाढ़ौत मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया था। वह अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से बी.ए. कर रहा है। वह बाइक पर अपने दोस्त के साथ जा रहा था। बाइक को उसका दोस्त चला रहा था। अचानक एक दूसरी बाइक ने आदित्य और उसके मित्र की बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में आदित्य चिड़ाना पुत्र महेंद्र चिड़ाना की जांघों पर 22 टांके लगे। आदित्य चिड़ाना के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने पर डॉ बनवारी लाल उससे मिलने के लिए गोहाना आए ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button