गोहाना के आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में देश के सर्वप्रथम पी. एम. स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती मनाई गई।
आधुनिक भारत के निर्माता थे जवाहरलाल नेहरू : इंदौरा
गोहाना :-14 नवम्बर : शहर में पुराना बस अड्डा स्थित दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक में देश के सर्वप्रथम पी. एम. स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती मनाई गई। नागरिकों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका विनम्र स्मरण किया। यह कार्यक्रम आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में हुआ।
मुख्य वक्ता सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद और आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि इंदौरा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। पी. एम. के तौर पर उन्होंने देश को मजबूत बनाने, गरीब और कमजोर वर्ग का जीवन स्तर सुधारने के लिए अनेक कल्याणकारी नीतियां
बनाई। जयंती समारोह की अध्यक्षता मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने की। उन्होंने कहा कि नेहरू एक उच्च विचारों और दरदर्शी सोच रखने वाले महान नेता थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। उन्होंने पहले आजादी हासिल करने और फिर देश की उन्नति के लिए भागीरथ प्रयत्न किए। कार्यक्रम का संयोजन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह
दांगी ने किया। इस अवसर पर राजपाल कश्यप, सतवीर पौड़िया, कृष्ण मान, राजेंद्र कौशिक, भगवान कल्सन, अनूप सिवाच, श्रीपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, रमेश दूहन, धर्मवीर सांगवान, ऋषि सेठ आदि मौजूद रहे।


