Breaking NewsGohana
गोहाना में छत पर खेलते-खेलते 3 साल की मासूम आंगन में गिर गई, गंभीर
गोहाना :-14 नवम्बर : शहर में वार्ड तीन के अंतर्गत देवीपुरा कालोनी में अपने घर की छत पर खेल रही तीन साल की पीहू छत से आंगन में आकर गिरी गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल गोहाना लेकर पहुंचे, जहां से उसको पी.जी.आई. रोहतक रेफर कर दिया गया। पीहू के परिजन मंगलवार दोपहर को घर पर काम कर रहें थे। पीहू खेलते हुए छत पर चली गई। छत पर एक चादर भी पड़ी थी। संभवतः उसका चादर में पैर उलझ गया और वह छत से घर के आंगन में आ गिरी। उसे सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां से रेफर कर दिया गया।

