गंगाणा गांव में 3 विभागों की साझी टीम ने जलती पकड़ी पराली, ठोका जुर्माना
गोहाना :-13 नवम्बर : तीन विभागों की साझी टीम ने सैटेलाइट से प्राप्त चित्र के आधार पर गंगाणा गांव में छापा मारा। मौके पर पराली जलती हुई पकड़ी गई । इस पर आरोपी किसान पर 2500 रुपए का जुर्माना किया गया।
पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं प्रशासन ने तीन विभागों की टीमें बना रखी हैं। ये टीमें जहां कहीं भी पराली फूंकने की सूचना मिलती है, वहीं तत्काल पहुंच जाती हैं। जिस भी खेत में पराली जलती मिलती है, पराली को बुझाने के साथ खेत के मालिक किसान पर जुर्माना भी किया जाता है।
सैटेलाइट से मिले चित्र के आधार पर सोमवार को कृषि एवं कल्याण विभाग, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने गंगाणा गांव में छापा मारा। टीम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से ए. डी. ओ. डॉ. सुखबीर पूनिया, सुपरवाइजर अजीत सिंह, वन विभाग से डॉ. राकेश गुलिया और राजस्व विभाग से पटवारी कुलदीप सिंह थे।


