जिला स्तर पर तृतीय रही गोहाना के हरियाणा स्कूल की टीम
गोहाना :-13 नवम्बर : सोनीपत जिले की रोड सेफ्टी क्विज में गोहाना के हरियाणा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। स्कूल में लौटने पर सोमवार को इस टीम के विद्यार्थियों को स्कूल के एम. डी. हर प्रकाश गौड़ ने सम्मानित किया।
प्रिंसिपल सुदेश उप्पल के अनुसार जिला स्तर की रोड सेफ्टी क्विज 10 नवंबर को सोनीपत के जैन विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई।इस प्रतियोगिता में गोहाना का प्रतिनिधित्व उनके स्कूल की टीम ने किया। यह टीम पहले उपमंडल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही थी।
प्रिंसिपल ने बताया कि उपमंडल में प्रथम रहने के आधार पर टीम को सोनीपत में हुई जिला स्तर की रोड सेफ्टी क्विज के लिए चयनित किया गया। यह टीम जिले में तृतीय स्थान पर रही। इस टीम में कक्षा 5 के तीन छात्र – मोहम्मद अनस, अंकुश और सुजल थे। स्कूल के एम. डी. हरि प्रकाश गौड़ ने तीनों बच्चों और उनकी तैयारी करवाने वाले शिक्षक अनिल कुमार और सचिन कुमार को सम्मानित किया।


