AgricultureBreaking NewsBusinessGohana

नमी ज्यादा होने से 200 रुपये कम हुआ गोहाना में धान का भाव

गोहाना:-  बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम साफ होने पर जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में दोपहर बाद धान की खरीद शुरू की जा सकी। हालांकि फसल में नमी अधिक होने के कारण किसानों को 200 रुपये तक कम भाव मिला। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने फसल का उचित भाव देने की मांग की है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी से नई अनाज मंडी में खुले में पड़ा करीब 25 हजार क्विंटल धान भीग गया था। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद आढ़तियों ने दोपहर बाद खरीद शुरू कर दी। मंडी के प्रधान ने घोषणा की है कि दिवाली पर्व पर मंडी में धान की खरीद बंद रहेगी। ऐसे में किसान सोमवार को ही फसल लेकर मंडी आएं। रविवार को केवल उठान किया जाएगा। नई अनाज मंडी में अब तक करीब 14 लाख क्विंटल धान की फसल आ चुकी है और अधिकतर फसल की खरीद भी की जा चुकी है।
वर्जन
नई अनाज मंडी में दिवाली पर्व के चलते धान नहीं खरीदा जाएगा। सिर्फ उठान किया जाएगा। अनाज मंडी में पहुंची फसल की खरीद करा दी गई है। किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button