गोहाना में ग्रामीण सफाई कर्मियों ने फूंका सी.एम. का पुतला
गोहाना :-11 नवम्बर : शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शहर में सोनीपत जिले का जिला स्तरीय प्रदर्शन करते हए सी.एम. का पतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन वेतन न मिलने से नाराज हो कर किया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष सतबीर सिंह ने की तथा संचालन राजेश रसोई ने किया। प्रदर्शन में मुंडलाना खंड से अमित कुमार, राई खंड से राजेश कुमार, खरखौदा खंड से श्रीकृष्ण, मुरथल खंड से रोहतास और चांद सिंह तथा सोनीपत खंड से अशोक कुमार, रमेश कुमार और राकेश कुमार के साथ सीटू के जिला सचिव राजेश टॉकी भी पहुंचे।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को वेतन न प्रदान कर उन्हें काली दिवाली मनाने के लिए मजबूर कर दिया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सतबीर सिंह ने कहा कि 10 अक्तूबर से ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल करते हुए धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता के माध्यम से समाधान करना ही नहीं चाहती।



