Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना शहर की दोनों गौशालाओं के कर्मचारियों में बांटे गर्म वस्त्र

गोहाना :-11 नवम्बर : दीप पर्व की पूर्व सन्ध्या पर प्राइम लाइफ सेवा संस्थान ने गोहाना शहर की दोनों गौशालाओं और ठसका गांव की गौशाला के कर्मचारियों में गर्म वस्त्र भेंट किए। उन्होंने तीनों गौशालाओं के कर्मचारियों को नए वस्त्रों के साथ दिवाली पर मुंह मीठा करवाने के लिए मिठाई भी भेंट की । इस के लिए संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस.एन. गुप्ता सपरिवार पहुंचे।

यह गर्म वस्त्र वितरण देवी नगर की श्री कृष्ण आदर्श गौशाला, जींद रोड की श्री गोपाल कृष्ण गौशाला और ठसका गांव की श्री नंदलाला गौधाम गौशाला के सैंकड़ों कर्मचारियों में किया गया। डॉ. एस. एन. गुप्ता ने गर्म वस्त्रों और मिठाई का वितरण अपने बेटे शुभ गुप्ता और बेटी डॉ. ज्योति गुप्ता के हाथों करवाया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उनके अनुसार उन्होंने बेटे-बेटी से यह वितरण उन्हें सेवा भावना सिखाने के लिए किया। डॉ. गुप्ता के साथ उनकी पत्नी मंजू गुप्ता ने भी सेवा के इस उपक्रम में हिस्सा लिया। पुरुष कर्मचारियों को गर्म जैकेट, महिलाओं को गर्म सूट और साड़ियां प्रदान करी गई

श्री कृष्ण आदर्श गौशाला के अध्यक्ष घनश्याम तायल, श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष सतीश गोयल और श्री नंदलाला गधाम गौशाला के अध्यक्ष सुमेर जैन ने अपने कर्मचारियों की इस सेवा के लिए डॉ. एस. एन. गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button