Breaking NewsEducationGohanaReligion

गीता विद्या मंदिर की रंगोली में प्रियंका और चेतना की टीमें प्रथम

गोहाना :-11 नवम्बर : गीता विद्या मंदिर में शनिवार को दीपोत्सव पर प्रतियोगिताएं हुई। रंगोली में कक्षा 8 और 9 के समूह में प्रियंका की टीम तथा कक्षा 10 से 12 के समूह में चेतना की टीम प्रथम स्थान पर रही। अध्यक्षता प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की। मुख्य अतिथि स्कूल के अध्यक्ष परमानंद लोहिया और मैनेजर सुरेंद्र गर्ग रहे। निर्णायक मंडल में जनता चहल, निर्मला, संगीता गोयल और मोहिनी रहे। दीप सज्जा में कक्षा क्रम में सव्यार्थ, डिम्पी, प्रियांश, सान्वी, कुणाल, रौनक, हर्षिता, इशांत, जतिन, मनु, लावण्या, दिव्यम, हर्षिता, पावनी, सान्वी, यशिका, अनु, रिद्धि, खुशी, साक्षी और रीतिका प्रथम रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button