Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के दिव्यांग बाल संरक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों की सेवा करने वाले कर्मी सम्मानित

 

गोहाना :-11 नवम्बर : पुरानी अनाज मंडी की रेलवे कॉलोनी में स्थित दिव्यांग बाल संरक्षण संस्थान में शनिवार को दिवाली मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जो दिन-रात दिव्यांग बच्चों की सेवा करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की अधीक्षक अमनदीप कौर ने की। संयोजन प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार के साथ काउंसलर पूजा और स्पेशल टीचर वर्षो रानी ने किया। दिव्यांग बच्चों ने रंगोली बनाई और फुलझड़ियां जलाई| दिव्यांग बच्चों को सर्दी की ड्रेस के तौर पर गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधन समिति से बलराज सिंह और अजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button