बाल भारती विद्यापीठ में रंगोली प्रतियोगिता में गांधी सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय
गोहाना :- 11 नवम्बर : शनिवार को बरोदा रोड पर नागरिक अस्पताल के निकट स्थित बाल भारती विद्यापीठ में दीपावली पर हुई रंगोली प्रतियोगिता में गांधी सदन को प्रथम घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर टैगोर सदन तथा तृतीय स्थान पर विवेकानंद सदन रहे।
दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के एम.डी. हरि प्रकाश गौड़ और उनकी पत्नी मधु गौड़ रहे अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सुमन कौशिक ने की। संयोजन का दायित्व स्वीकार करने वाली शिक्षक टीम में डॉ. बंसीराम गौड़, नीतू नारंग, रेखा, पूनम, गीता, माधवी और दिनेश थे। मंच संचालन राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रामलीला का प्रभावी मंचन किया। मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को लव-कुश द्वारा कथा रूप में प्रस्तुत किया गया। हरियाणवी गीत के माध्यम से लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने पर उत्साह व्यक्त किया गया।


