सोफिया फाउंडेशन के अध्यक्ष शकील खां ने भेंट किया दिव्यांग बच्चों के लिए राशन
गोहाना :-10 नवम्बर : सोफिया फाउंडेशन के अध्यक्ष शकील खां पुरानी अनाज मंडी की रेलवे कॉलोनी स्थित दिव्यांग बाल संरक्षण संस्थान में पहुंचे तथा उन्होंने इस संस्थान में अध्ययन करने वाले 14 दिव्यांग बच्चों के लिए महीने भर का राशन भेंट किया।
दिव्यांग सेवा समिति गोहाना में दिव्यांग बाल संरक्षण संस्थान का संचालन करती है। इस संस्थान में न केवल दिव्यांग अनाथ बच्चों को प्रश्रय दिया जाता है अपितु उनके लिए पढ़ाई-लिखाई से भोजन तक की पूरी व्यवस्था की जाती है।
सोफिया फाउंडेशन के अध्यक्ष शकील खां के इस संस्थान में पहुंचने पर उनकी अगवानी अध्यक्ष हैप्पी गहलावत और अधीक्षक अमनदीप कौर के साथ स्पेशल टीचर बलराज सिंह ने की। शकील खां लंबे समय से हर महीने इस संस्थान को दिव्यांग बच्चों के लिए राशन उपलब्ध करवा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, काउंसलर पूजा, कुक सोनिया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूनम आदि भी उपस्थित रहे।



