गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में भारतीय व्यंजन तैयार करने की प्रतियोगिता में नीलम बनी विजेता
गोहाना :-10 नवम्बर : शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में दिवाली पर्व पर भारतीय व्यंजन तैयार करने की प्रतियोगिता करवाई गई। छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों के पारम्परिक व्यंजन तैयार किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी. ए. के तृतीय वर्ष की छात्रा नीलम रहीं । द्वितीय स्थान बी.ए. के द्वितीय वर्ष की छात्रा ममता और तृतीय स्थान बी.ए. के प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू का रहा।
अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने की। छात्राओं ने राजस्थान का दाल- भाटी चूरमा, गुजरात का ढोकला, महाराष्ट्र का वड़ा पाव, तमिलनाडु की इडली, पंजाब की मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग, हरियाणा की बाजरे की रोटी और चूरमा बनाए। यह आयोजन उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेश पर भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए जागृति उत्पन्न करने के मन्तव्य से आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. एकता वशिष्ठ, पिकी रानी, प्रवीण देवी, सुनीता और अर्चना ने किया।


