कन्या महाविद्यालय में जिला न्यायिक प्राधिकरण सेवाएं सोनीपत ने करवाया जागरूकता कार्यक्रम
गोहाना :- गुरुवार को कन्या महाविद्यालय में जिला न्यायिक प्राधिकरण सेवाएं सोनीपत के आदेश अनुसार हुए कार्यक्रम में 19 विभाग पहुंचे,जिनमें पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति, जिला पंचायत विकास, रोजगार विभाग व एमडीडी ऑफ इंडिया की टीम रही।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ राजसिंह सांगवान जिला समन्वय एम.डी.डी. ऑफ इंडिया बचपन बचाओ आंदोलन की तरफ सेकिया गया।उन्होंने बच्चों को पाक्सो, जेजे एक्ट बाल शोषण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बाल विवाह करता है तो उसमें शादी के कार्ड छापने वाला, मौलवी, पंडित,पादरी, हलवाई, डीजे वाला, ब्यूटीपार्लर इन सब के खिलाफ 2 साल की सजा व एक लाख रुपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिला प्राधिकरण सेवाएं से एडवोकेट विकास सैनी ने जिला प्राधिकरण सेवाएं के तहत आम जनमानस को दी जाने वाली सुविधाऐ जैसे फ्री कानूनी सहायता के रूप में किसी भी केस में वकील फ्री में दिया जाता है। इस दौरान सुनीता देवी, विकास,सरिता, सुमन,मीनाक्षी, हिमांशु, रमन आदि उपस्थित रहे।



