Breaking NewsEducationGohana
हरियाणा में 15 से बदल जाएगा स्कूलों के खुलने, बंद होने का समय
गोहाना :- 9 नवम्बर : प्रदेश में स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय 15 नवंबर से बदल जाएगा। परिवर्तन का यह निर्णय मौसम में उतर रही गुलाबी ठंडक को देखते हुए किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को नए समय लागू करवाने का आदेश दिया है।
अधिकृत जानकारी के अनुसार सिंगल शिफ्ट वाले सब स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर बाद 3:30 बजे बंद होंगे। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह की शिफ्ट 7:55 बजे से 12:30 बजे तक होगी। दोपहर की शिफ्ट वाले स्कूल 12:40 बजे से 5:15 बजे तक लगेंगे।
ये नए समय 15 नवंबर से प्रभावी होंगे। नए समयों का पालन सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट स्कूलों को भी करना होगा


