Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर गोहाना बस् स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों ने छह घंटे तक दिया धरना, बसों का परिचालन हुआ बाधित

 

गोहाना :-9 नवम्बर : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को गोहाना बस् स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक धरना दिया। कर्मियों ने मांगें पूरी न किए जाने पर राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के धरने और प्रदर्शन के चलते बसों का परिचालन बाधित हुआ और यात्री परेशान हुए।

मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य अशोक खोखर ने कहा कि जून में परिवहन मंत्री से देय अर्जित अवकाश कटौती के आदेश को वापस लेने और अन्य मांगों पर सहमति बनी थी। जिन मांगों पर सहमति बनी थी उनको अब तक पूरा नहीं किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संजीव स्वामी व अशोक पांचाल ने कहा कि कर्मियों का सात साल से बकाया बोनस दिया जाए और 2016 के लगे चालकों को नियमित किया जाए। परिचालकों, क्लर्कों, चालकों का पे ग्रेड बढ़ाया जाए और कर्मशाला कर्मियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए।

आशीष हुड्डा व अनिल गंगाना ने समय पर एल.टी.सी. देने, मेडिकल बिलों का भुगतान करने की मांग की। मांगों को जल्द पूरा न करने पर 26 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और 28 दिसंबर को हड़ताल करके रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा।

इस मौके पर नीर लाठर, संदीप लठवाल, वीरेंद्र देशवाल, अमर सिंह, रामनिवास, अजय, आनंद जाटान, पवन आहुलाना मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button