दर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन और दर्श मॉडल डिग्री कॉलेज में काजल और अनु की दिवाली रंगोली रही बेस्ट
गोहाना :-9 नवम्बर : गोहाना-पानीपत मार्ग पर स्थित दर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन और दर्श मॉडल डिग्री कॉलेज में गुरुवार को दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में काजल और अनु द्वारा तैयार की गई रंगोली को बेस्ट घोषित किया गया।
दिवाली महोत्सव के मुख्य अतिथि एम. डी. प्रदीप चहल थे। संयुक्त अध्यक्षता डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विकास दहिया तथा बी.एड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रेम सुंदर भारद्वाज ने की। छात्र राहुल और छात्रा देवी ने दीप पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। मुस्कान, वीरेंद्र, विक्रांत और अंकित बैलून गेम, मोमबत्ती गेम, म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक एक्टिविटी करवाई। छात्र विशाल अपने नृत्य से छा गया।
इस अवसर पर दोनों कॉलेजों के स्टाफ मेंबर्स में सीलक राम, मनजीत, कविता, पूजा, जनिका, निकिता, शशिकांत, अनिल, सुमन चहल, संतोष, सविता चहल, प्रिया,अभिमन्यु, मीना, वीनू आदि भी उपस्थित रहे।


