साइंस कॉन्क्लेव में गोहाना के बाल भारती विद्यापीठ ने जीते 7 पुरस्कार
गोहाना :- 9 नवम्बर : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में स्कूली बच्चों की विज्ञान विषय में अभिरुचि में वृद्धि के लिए साईंस कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इस कॉन्क्लेव में गोहाना के बाल भारती विद्यापीठ ने 7 पुरस्कार जीते।
प्रिंसिपल सुमन कौशिक के अनुसार साइंस कॉन्क्लेव की पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में कक्षा 11 के मेडिकल स्ट्रीम की छात्रा खुशी ने 1100 रुपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में मेडिकल स्ट्रीम की ही कक्षा 12 की छात्रा तनीशा और फ्रेंकी ने 500 रुपए का सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
प्रिंसिपल ने आगे बताया कि साइंस की मेडिकल स्ट्रीम के कक्षा 11 की सिद्धि और कक्षा 12 की आशना और याशिका की टीम ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 500 रुपए जीते। विजेता बच्चों के साथ उनके साइंस शिक्षकों में डॉ. सुनील कुमार, अनिता, खुशबू, अंजू, गौरव और नवीन को सम्मानित किया गया। स्कूल के एम. डी. हरिप्रकाश ने विजेता बच्चों और उनके शिक्षकों को बधाई दी।


