Breaking NewsEducationGohana
डी.सी.पी.गोहाना डी.पी.एस. के दिवाली पर्व की रहीं मुख्य अतिथि ; डी.सी.पी. बोली-बेटों के बराबर अवसर बेटियों को करें प्रदान
डी.सी.पी.डी.पी.एस. के दिवाली पर्व की रहीं मुख्य अतिथि
गोहाना:-9 नवम्बर :ईशापुर खेड़ी गांव स्थित डी.पी.एस. में गुरुवार को दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डी. सी. पी. भारती डबास रहीं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बेटे-बेटी में कोई फर्क न करें। आगे बढ़ने और प्रोत्साहन के जितने अवसर बेटों को दें, समान मौके बेटियों को भी दें।
दिवाली पर्व की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सुनील राणा ने की, सानिध्य स्कूल के निदेशक डॉ. वेद प्रकाश मलिक का रहा विशिष्ट अतिथि गोहाना हलका इनेलो के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह मलिक रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि और डी. सी. पी. भारती डबास ने कहा कि नारी उत्थान में स्वयं महिलाओं का योगदान अभूतपूर्व होता है।उन्होंने जागरूक रहते हुएसामाजिक सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान किया।
दिवाली उत्सव में स्कूल के विद्यार्थियों ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।


