Breaking NewsEducationGohana
सत्यानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 की परीक्षा की तैयारी के लिए दिए उपयोगी टिप्स
गोहाना :- 8 नवम्बर : बुधवार को सत्यानंद पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. की कक्षा 12 की परीक्षा की तैयारी के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में तीनों संकायों के विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्स दिए गए।
यह कार्यशाला स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण की अध्यक्षता में हुई। संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहुजा ने किया। कार्यशाला के आयोजन को श्रीराम स्वामी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ सोनीपत की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के तत्वावधान में सम्पन्न किया गया।
कार्यशाला में कैप्टन मलिक राज और ज्योति ने
मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य के तीनों संकायों के
विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन में विशेष सहयोग सुरजीत सहरावत, डॉ. सरिता हंस, सीमा भटेजा, अंकुश कुमार आदि का रहा।


