गोहाना शहर का मुख्य गुरुद्वारा गुरु पर्व पर 15 से 26 तक निकालेगा प्रभातफेरी
गोहाना :-8 नवम्बर : पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित शहर का मुख्य गुरुद्वारा गुरु पर्व पर 15 नवंबर से 26 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकालेगा। गुरुनानक प्रकाशोत्सव का मुख्य समारोह 27 नवंबर को मुख्य गुरुद्वारे में होगा। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार कार्बल सिंह के अनुसार प्रभातफेरी रोज सुबह 5 बजे मुख्य गुरुद्वारे से प्रारंभ होगी तथा प्रतिदिन दो से तीन श्रद्धालुओं के घरों पर प्रसाद भी स्वीकार करेगी। 15 नवंबर को प्रभातफेरी केनरा बैंक के सामने गुलशन चावला, 16 नवंबर को लक्ष्मी नगर में सरदार कर्ण सिंह तथा 17 नवंबर को सेक्टर 7 में राजेश उर्फ रिंकू डंग के निवास पर दस्तक देगी। अध्यक्ष सरदार काबुल सिंह ने आगे बताया कि गुरुनानक प्रकाशोत्सव के मुख्य गुरुद्वारे में इस बार लंगर की पूर्ण व्यवस्था पार्क रोड पर स्थित इँदु अस्पताल के संचालक राजेश जैन द्वारा की जाएगी।


