Breaking NewsEducationGohana

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार ने बुडापेस्ट में किया देश का प्रतिनिधित्व

गोहाना:-8 नवम्बर :बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक ने हंगरी के बुडापेस्ट में “रिसर्च इन सोशल साइंसेज एंड मैनिटीज” विषय पर छठी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2018 से 2022 तक महिला सशक्तिकरण पर अनुसंधान उत्पादकता-एक मात्रात्मक विश्लेषण ” विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया।

डॉ. नील मलिक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक बहुआयामी अवधारणा है जो महिलाओं को अपनी नियति को आकार देने के लिए उपकरण और अवसर प्रदान करती है तथा लैंगिक असमानताओं को दूर करने का प्रयास करती है। इसमें शिक्षा रोजगार, स्वास्थ्य देखभाल और राजनीति भागीदारी तक शामिल है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रजिस्ट्रार ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने से न केवल उनका व्यक्तिगत कल्याण होता है बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति में भी योगदान मिलता है। यह एक अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देता है जहां महिलाएं अपनी क्षमता को पूरा कर सकती हैं, विकल्प चुन सकती हैं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button