Breaking NewsEducationGohana
एम.डी.यू. के जोनल यूथ फेस्टिवल की क्विज में प्रथम रही बड़ौता कॉलेज की टीम
गोहाना :-8 नवम्बर : रोहतक की एम.डी.यू. के जोनल यूथ फेस्टिवल की क्विज में बड़ौता गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की टीम प्रथम स्थान पर रही। बुधवार को विजेता टीम के सदस्य विद्यार्थियों को कॉलेज में लौटने पर
प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर ने सम्मानित किया।
गवर्नमेंट कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. सरिता मलिक के अनुसार बी. ए. के तृतीय वर्ष के छात्र विनय, बी. ए. के द्वितीय वर्ष के छात्र केशव और दीपक ने रोहतक और सोनीपत जोन का प्रतिनिधित्व किया। इस टीम ने क्विज में जोन यूथ फेस्टिवल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डॉ. सरिता मलिक ने आगे बताया कि क्ले मॉडलिंग में कॉलेज के छात्र अर्जुन और हरियाणवी काव्यपाठ में रोबिन ने शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. मीना और साहिल सभरवाल का कॉलेज की उपलब्धि में विशेष सहयोग रहा।


