Breaking NewsCrimeHaryana

यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत ; शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, एक के बाद एक तोड़ते रहे दम

दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर परिवार के लोगों ने सुरेश, सोनू, सुरेंद्र, स्वर्ण सिंह और मेहरचंद का संस्कार कर दिया गया।

यमुनानगर :- हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव मंडेबरी व पंजेटा का माजरा में छह लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों की मौत का कारण जहरीली शराब पीने को माना जा रहा है। मरने वालों में मंडेबरी गांव का सुरेश कुमार(45),  विशाल (27), सोनू (27) व सुरेन्द्र और पंजेटा का माजरा गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद (70) शामिल हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM
बताया जा रहा है सभी लोगों ने मंगलवार रात को गांव में ही अवैध रूप से बिक रही शराब खरीदकर पी थी जिसके बाद एक बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती चली गई। बताया जा रहा है इस अवैध शराब को जो शख्स बेच रहा था, उसने भी इन लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी और उसकी भी मौत हो गई।

उधर जैसे जी प्रशासन को एक साथ छह लोगों की मौत की बात पता चली। प्रशासन के हाथ पैर फुल गए और पूरा प्रशाासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और गांव में लोगों के एक के बाद हुई मौत के कारणों का पता किया। उधर छह लोगाें की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद इन सभी को उल्टियां शुरू हो गई और कुछ ही देर में एक के बाद एक, छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर परिवार के लोगों ने सुरेश, सोनू, सुरेंद्र, स्वर्ण सिंह और मेहरचंद का का संस्कार कर दिया गया। इन पांचों का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया इसलिए मौत की वजह जहरीली शराब ही थी, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button