गोहाना पुलिस ने चलाया डाउनलोड 112 इंडिया एप अभियान
गोहाना :-7 नवम्बर : गोहाना पुलिस जिले की डी.सी.पी. भारती डबास के मार्गदर्शन में मंगलवार को ‘डाउनलोड 112 इंडिया एप’ अभियान चलाया गया | इस में गोहाना और खानपुर कलां स्थित महिला थानों की प्रभारियों समेत दुर्गा शक्ति महिला पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज और बाजार, खानपुर कलां के बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में महिलाओं और छात्राओं को 112 इंडिया एप, दर्गा शक्ति और महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। गोहाना महिला थाने की एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सुदेश कुमारी ने बताया कि इस ऐप में लोग खुद को वॉलिंटियर के तौर पर रजिस्टर भी करा सकते हैं। अगर कभी किसी मुश्किल या इमरजेंसी में फंस जाएं तो 112 इंडिया एप मदद कर सकती हैं। एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। खानपुर कलां के महिला थाने की प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुदेश ने बताया कि यह एप 112 पर ऑटोमेटेड कॉल भी करती है।



