जन संघर्ष मोर्चा और समतामूलक महिला संगठन ने गाजा पट्टी पर जारी आक्रमण के विरोध में किया प्रदर्शन
गोहाना :-7 नवम्बर : मंगलवार को रूसी समाजवादी क्रांति की 106 वीं वर्षगांठ परगाजा पट्टी पर जारी आक्रमण के विरोध में किया प्रदर्शन जन संघर्ष मोर्चा और समतामूलक महिला संगठन द्वारा में इजरायली सरकार द्वारा फिलिस्तीन की गाजा पट्टी पर एक महीने से जारी आक्रमण के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
जन संघर्ष मंच के प्रदेश सलाहकार डॉ. सी. डी. शर्मा ने कहा कि फिलिस्तीन की गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक क्षेत्र पर इजरायली सेना ने कई दशकों से कब्जा कर रखा है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सहायता से सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों, मान्यताओं और नीति-नैतिकताओं को ताक पर दिया और गाजा पट्टी में दस हजार से अधिक महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को भीषण बमबारी कर मौत के घाट उतार दिया है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि यू. एन. समेत पूरी दुनिया इस आक्रमण को रोकने की अपील कर रही है, परंतु नेतन्याहू और उसकी सेना बेखौफ होकर नरसंहार में जुटी है। इस प्रकार की घटनाएं पूंजीवादी तानाशाही की बेहद घृणित और क्रूर तस्वीर पेश करती है।
इस प्रदर्शन में रघुबीर विरोधिया, सतपाल एल.टी., रमेश सैनी, सूरजभान चहल, इंद्रावती, अशोक जांगड़ा, बीरमती, अशोक, कमलेश, रामनिवास आदि ने भाग लिया।



