Breaking NewsGohanaSocial
जे.सी.आई. – गोहाना स्टार के नए अध्यक्ष रवि बत्रा ने गठित की टीम
गोहाना :-7 नवम्बर : जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के नए अध्यक्ष रवि बत्रा ने मंगलवार को अपना टीम का गठन किया। नई कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, एक-एक सचिव और कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए होगा। रवि बत्रा ने अपनी कार्यकारिणी में सचिव मुकेश देवगन को बनाया है। वह वार्ड नंबर 9 के नगर पार्षद हैं। कोषाध्यक्ष मनोज ठकराल होंगे। उपाध्यक्ष अनिल मेहता, संजय सैनी, रिंकू चावला, सुनील राजपाल और जितेंद्र वर्मा बनाए गए हैं। लेडीज विंग और जूनियर विंग के अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए गए हैं। महिला विंग की अध्यक्ष राखी कपूर और बाल विंग के अध्यक्ष मन्नत मेहता होंगे।



