रोपड़ के नेशनल कैंप में बड़ौता गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के लेफ्टिनेंट अनिल बड़गूजर सम्मानित
गोहाना :-7 नवम्बर : पंजाब के रोपड़ शहर में आयोजित एन.सी.सी. के नेशनल कैंप में बड़ौता गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के लेफ्टिनेंट अनिल बडगूजर को सम्मानित किया गया। कैंप 15 -हरियाणा बटालियन,जींद के तत्वाधान में लगा। कैंप का थीम एक भारत-श्रेष्ठ भारत था।
एन.सी.सी. के नेशनल कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और चंडीगढ़ के करीब 700 कैडेट्स ने भाग लिया। इस नेशनल कैंप में बड़ौता गांव के सरकारी कॉलेज के 5 कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट अनिल बडगूजर के नेतृत्व में प्रतिभागिता की। कैंप में कमांडिंग अधिकारी अनुराग मेहता ने लेफ्टिनेंट अनिल बडगूजर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज में वापस लौटने पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर ने लेफ्टिनेंट बडगूजर और कैडेट्स का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. विकास, डॉ. अमित, डॉ. शान देवी, डॉ. मुकेश, डॉ. संदीप, डॉ. जयप्रकाश आदि भी उपस्थित रहे।



