Breaking NewsEducationGohana

2024-25 में नई शिक्षा नीति के अनुरूप नए कोर्स शुरू होंगे बी.पी.एस. में

गोहाना :-7 नवम्बर : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश ने कहा कि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसमें सोनीपत व पानीपत जिले के विद्यालयों से एक हजार से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में विज्ञान पढ़ने में रुझान बढ़ेगा। दूसरी तरफ वी. सी. ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नई शिक्षा नीति के अनुसार कोर्स नए शुरू किए जाएंगे।

वी. सी. पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। प्रो.सुदेश ने कहा कि उच्चतर शिक्षा में विज्ञान और टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करने के लिए छात्राएं कम रुचि दिखाती हैं। छात्राएं की साइंस व गणित की पढ़ाई के लिए रुझान बढ़े इसके लिए साइंस कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वी. सी. ने कहा कि केंद्र सरकार का 2030 तक नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने का लक्ष्य है। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में इसे 2025 में ही लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। महिला विश्वविद्यालय 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में नई शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक में 16 कोर्स शुरू किए जाएंगे।

उनके अनुसार विश्वविद्यालय, संबंधित कालेजों और रीजनल सेंटरों के प्राध्यापकों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र में नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button