Breaking NewsGohanaSocial

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 10 नवम्बर तक बढ़ाई अपनी हड़ताल

गोहाना :- 6 नवम्बर : ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया। जींद रोड स्थित मुंडलाना खंड के बी.डी.पी.ओ. के कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वे मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की मुंडलाना खंड इकाई के अध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि सरकार समान काम समान वेतन की नीति को लागू करे। ग्रामीण कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण और जोखिम भरा काम करते हैं। लेकिन गुजारे लायक वेतन नहीं दिया जाता है। शहर और गांवों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के वेतन में भी बहुत अधिक अंतर है। समय पर वेतन नहीं दिया जाता है।

सतबीर सिंह ने चेतावनी दी कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार ने अगर समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया जब आगामी चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा कर्मचारियों का दो माह से रुका वेतन जारी किया जाए। इस मौके पर आजाद, प्रदीप, जोगेंद्र, कृष्णा देवी, राजेंद्र मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button