Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना में तीन यूनियनो ने अपनी मांगों का तैयार किया संयुक्त मांगपत्र

गोहाना :-5 नवम्बर : आई. सी. डी. एस. ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन – हरियाणा, आई. सी. डी. एस. सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन – हरियाणा एवं मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन- हरियाणा की संयुक्त बैठक मिनिस्ट्रीयल स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के गोहाना स्थित कार्यालय में रविवार को सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता संयुक्त रूप से तीनों संगठनों के वरिष्ठ नेताओं सविता, बिमला और प्रवीण मोर ने की। बैठक में तीनों यूनियन की मांगों पर संयुक्त मांग पत्र तैयार किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन डब्ल्यू.सी.डी.-हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मोर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों का वेतनमान दूसरे विभाग के समानांतर अधिकारियों से काफी कम है। विडंबना यह है कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों और सुपरवाइजरों का प्रारंभिक वेतनमान एक बराबर है।

मोर ने कहा कि विभाग के अधिकारी एसोसिएशन द्वारा सुझाए गए ग्रेड को अनुमोदित करके सरकार के पास नहीं भेज रहे हैं। ऑनलाइन स्थानान्तरण के नाम विभाग द्वारा किसी भी कर्मचारी और अधिकारी का स्थानान्तरण नहीं किया जा रहा है। मेवात व पलवल के लिए अतिरिक्त भत्ता भी नहीं लागू किया गया है, विभाग में रिक्त पदों को भी नहीं भरा जा रहा है। बिना सुविधाएं व पूर्ण स्टाफ के राइट टू सर्विस एक्ट लागू कर दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button