Breaking NewsGohanaSocial

भटगांव में भारत गैस द्वारा स्वादिष्ट खाना बनाने की प्रतियोगिता में प्रभा प्रथम, सुनीता द्वितीय

गोहाना :- 5 नवम्बर : गांव भटगांव में भारत गैस द्वारा गांव की महिलाओं के लिए स्वादिष्ट खाना बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। आस पास के गांवों की 10 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रभा को प्रथम, सुनीता को द्वितीय व रूपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि भारत पेट्रोलियम के स्टेट हेड पीयूष और अरविंद गोयल रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रतियोगिता का आयोजन अर्चना माहौर, सतीश जांगड़ा, रोहित, गुलजार, साहस मोर और सविता ने किया। पीयूष ने महिलाओं को सुरक्षित गैस उपयोग की जानकारी दी। अर्चना ने कहा कि प्रत्येक पांच साल में गैस चूल्हे की जांच जरूरी है और गैस पाइप को भी बदलें। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की जानकारी भी दी।

अरविंद गोयल ने कहा कि उज्ज्वला योजना में उन लोगो को मुफ्त कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिनके पास अभी भी गैस कनेक्शन नहीं है और वो सरकार के नियम के दायरे में आते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस कनेक्शन में एक चूल्हा, एक रेगुलेटर, एक पाइप और एक भरा हुआ सिलेंडर दिए जा रहे हैं जिनका कोई भी शुल्क नहीं लिए जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button