देश की जड़ों को खोखला कर रहा है भ्रष्टाचार : प्रो. सुदेश
गोहाना :- 5 नवम्बर :बी. पी. एस. महिलाविश्वविद्यालय द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध करें और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस सप्ताह में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। मार्गदर्शन वी.सी. प्रो. सुदेश का रहा।
वी.सी. प्रो. सुदेश ने विश्वविद्यालय समुदाय से देश के प्रति प्रतिबद्ध और वफादार रहने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं और कर्मचारियों से कहा कि हमें भ्रष्ट आचरण के प्रति सतर्क रहना चाहिए और अच्छे आचरण पर आधारित एक स्वच्छ प्रणाली कायम करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश की जड़ों को खोखला कर रहा है।
प्रो. सुदेश ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से निपटने और डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों दोनों के बारे में सचेत रहना है, जो वास्तव में स्वस्थ और प्रगतिशील समाज का स्रोत हैं।
आयोजन में सामाजिक कार्य, राजनीति विज्ञान और इतिहास विभाग का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक, प्रो. रवि भूषण, डॉ. रामपाल, डॉ मंजू पंवार, दीपाली माथुर, सीमा दहिया, प्रमोद मलिक, डॉ.विनंति और डॉ. अर्चना उपस्थित रहे।



