Breaking NewsEducationGohanaSocial

महिलाओं की शिक्षा एक समतावादी और प्रगतिशील समाज लाने की है कुंजी – चौ. देवीलाल विवि सिरसा के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक

गोहाना :- बीपीएस महिला विवि में सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान के उभरते क्षेत्र विषय पर आयोजित व्याख्यान में शोध में सामाजिक विज्ञान को महत्व देने की बात कही गई। मुख्य अतिथि चौ. देवीलाल विवि सिरसा के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति, जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ पर्यावरण की आवश्यकता, गरीबी उन्मूलन, आजीविका और जीवन के बेहतर अवसरों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा एक समतावादी और प्रगतिशील समाज लाने की कुंजी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके अलावा उन्होंने लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ एक नागरिक समाज के गठन पर जोर दिया और पितृसत्ता के प्रतिगामी प्रभावों के प्रति आगाह किया। वहीं विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि मनुष्य की अस्तित्वगत समस्याओं का समाधान सामाजिक विज्ञान में निहित है। उन्होंने शिक्षकों और अनुसंधान विद्वानों से सामाजिक महत्व के क्षेत्रों पर शोध करने व समाज की बुराइयों के लिए उपयुक्त उपचार पेश करने का आह्वान किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक, सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. रवि भूषण, प्रो. सुरेंद्र मोर, डॉ. मंजू पंवार, डॉ. कोकिला मलिक, डॉ. रामपाल, डॉ. अर्चना, डॉ. डेजी, सहायक प्रीति और देवेंद्र मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button