ओ पी एस में आयोजित एडवोकेट ओ. पी. लाठर मेमोरियल अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में साफियाबाद के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम
गोहाना :- 4 नवम्बर : सोनीपत के साफियाबाद स्थित आर. के. इंटरनेशनल स्कूल की टीम शनिवार को एडवोकेट ओ. पी. लाठर मेमोरियल अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही। इस टीम में वंश त्यागी और युविका थे।
यह प्रतियोगिता गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित ओम पब्लिक स्कूल में हुई। अध्यक्षता स्कूल की एम. डी. तथा गुरुग्राम स्थित एस.सी.ई.आर.टी. की पूर्व निदेशक निर्मल लाठर ने की। संयोजन प्रिंसिपल मनजीते खासा और संचालन वाइस प्रिंसिपल रेखा बजाज ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी, डॉ. नीरज और डॉ. सरिता रहीं। टाइम मैनेजर दिनेश कुमार रहे।
प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया। द्वितीय स्थान मेजबान ओम पब्लिक स्कूल की टीम का रहा। इस टीम में आशिमा और स्वाति थे। तृतीय स्थान पर सोनीपत के जैन विद्या मंदिर स्कूल की टीम रही। इस टीम में गुल खत्री और शिफानाज थे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीमों को क्रमश: 5100 रुपए, 3100 रुपए और 2100 रुपए के नकद पुरस्कार के साथ ट्राफी भेंट की गई।
सोनीपत के जैन विद्या मंदिर स्कूल के गुल खत्रीको सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। सोनीपत के श्री जी इंटरनेशनल स्कूल के भावी को स्पीकर विद ए डिफरेंस- प्रथम तथा सोनीपत के लिटिल एंजल स्कूल की श्रेया मलिक को स्पीकर विद द डिफरेंस – द्वितीय का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई।


