बी पी एस महिला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव होगा
गोहाना :- 4 नवम्बर : बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय के बेसिक एप्लाइड साइंस विभाग द्वारा दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह
जानकारी देते हुए विभाग के अध्यक्ष और कार्यक्रम के निदेशक डॉ. सुनील सांगवान ने बताया कि 6 से 7 नवम्बर तक वाली रोल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड ह्यूमन वेलफेयर विषय पर आयोजित इस साइंस कॉन्क्लेव को हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रायोजित कर रहा है। इसके लिए उक्त विभाग ने दस लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
डॉ. सांगवान ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के आरंभिक सत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च सी. एस. आई. आर. की फाउंडर निदेशक महान साइंटिस्ट प्रो. रंजना अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों को संबोधित करेंगी।


