Breaking NewsCrimePanipat

पानीपत जिले की जेल में एक बंदी पर सोनीपत और रोहतक के बंदियों ने मिलकर किया हमला

पानीपत जिले की जेल में एक बंदी पर सोनीपत और रोहतक के बंदियों ने मिलकर हमला कर दिया। स्टील के बर्तन का नुकीला हथियार बनाकर उस पर वार किया गया। घायल बंदी रेप के आरोप में जेल में बंद है। वहीं, हमला करने वालों में एक बंदी हत्या, हत्या के प्रयास का आरोपी है।

इनके बीच जेल की STD पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था। वारदात के बाद घायल बंदी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्‌टी मिली और फिर से उसे जेल ले जाया गया। पुलिस ने घायल बंदी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि वह गांव पावटी, समालखा का रहने वाला है। वह 4 अक्टूबर समालखा थाना में दर्ज नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और रेप करने के मामले में आरोपी है। वह पिछले करीब 13 माह से पानीपत जेल में बंद है। उस पर एक मामला 2022 में चोरी का भी दर्ज हुआ था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जिसमें वह जमानत पर है, लेकिन रेप केस में फिलहाल वह बंदी है। करीब 1 सप्ताह पहले उसकी STD पर बात करने को लेकर बंदी रविंद्र उर्फ छोटा निवासी रोहतक के साथ कहासुनी हुई थी। 31 अक्टूबर की शाम को फिर STD पर फोन करने को लेकर मोहित निवासी बिंदरौली जिला सोनीपत के साथ कहासुनी हुई थी।

1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वह खाना खाकर वॉशरूम में हाथ धोने गया था। उसने बताया कि वह बैरक नंबर 4 के कमरा नंबर 3 में रहता है। जहां उसके साथ मोहित निवासी बिंदरौली जिला सोनीपत, उसके साथी कुलदीप निवासी जसिया जिला रोहतक, महेंद्र निवासी शामड़ी जिला सोनीपत ने मारपीट की। मोहित ने स्टील के कप की पट्टी फाड़कर नुकीला हथियार बनाया और उससे हमला किया। कुलदीप और मोहित ने उसे लात-घूंसों से पीटा।

  1. मोहित पर सोनीपत के सिटी थाना में इस वर्ष मारपीट करने, जाने मारने की धमकी देना का केस दर्ज है। इसके अलावा उस पर सोनीपत के कुंडली थाना में हत्या का केस दर्ज है। सिटी थाना में ही हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button