रोहतक से विवाहित युवती संदिग्ध हालात में हुई लापता ; ससुराल वालों से अनबन के चलते वह एक साल से रह रही थी अपने मायके में, अपना समान भी ले गई साथ
रोहतक :- हरियाणा के रोहतक से एक विवाहित युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसकी शादी सोनीपत में हो रखी थी। शादी के बाद ससुराल वालों से अनबन के चलते वह करीब एक साल से अपने मायके में ही रह रही थी। वह अपने साथ खुद का सामान भी लेकर चली गई। परिवार वालों को उसका कहीं सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी।
रोहतक की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 26 वर्षीय लड़की की शादी सोनीपत के गोहाना में की हुई थी। करीब एक साल से वह अपने मायके में ही रह रही थी। 24 अक्टूबर को उसकी बेटी घर से काम की कहकर गई थी। लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी एक बैग में भरकर अपना सामान भी ले गई। कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा पाया तो इसके करीब एक सप्ताह बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस को शिकायत देकर पीड़िता ने अपनी बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।


