गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने यनिफेस्ट की विजेता छात्राओं को किया सम्मानित
गोहाना :- 2 नवम्बर : शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने गुरुवार को कॉलेज की उन छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में आयोजित यूनिफेस्ट की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कामयाबी का परचम फहराया। महिला विश्वविद्यालय में यनिफेस्ट अक्तूबर माह में आयोजित किया गया था। यूनिफेस्ट में शहर के सरकारी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान फोक डांस, पोस्टर मेकिंग और सोलो डांस में प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ग्रुप डांस, तृतीय स्थान हरियाणवी ग्रुप डांस, कार्टूनिंग, हिंदी वाद-विवाद, अंग्रेजी वाद-विवाद, वन एक्ट प्ले, वेस्टर्न वोकल सोलो और कोलॉज में रहा।
सम्मान समारोह में प्राध्यापकों में ललिता, नमिता, शनि, एकता, मनदीप, डॉ. एकता वशिष्ठ, सुनीता, सुनील आदि भी मौजूद रहे।