Breaking NewsEducationEntertainmentGohana

करुक्षेत्र रत्नावली में बी पी एस महिला विश्वविद्यालय ने किया शानदार प्रदर्शन

गोहाना :-2 नवम्बर :बी. पी. एस. महिलाविश्वविद्यालय की 38 छात्राओं के दल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता “रत्नावली “में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बी.पी.एस. की टीम का नेतृत्व युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक डॉ. सुषमा जोशी ने किया। उनके अनुसार महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने कई विधाओं में भाग लिया। सांझी एवं हस्तकला प्रतियोगिता में प्रथम, हरियाणवी भाषण में द्वितीय, हरियाणवी ओल्ड एंटीक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. जोशी ने आगे बताया कि महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी चौपाल में तृतीय, हरियाणवी फैशन शो में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वी.सी. प्रो. सुदेश ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां हमारी संस्कृति के संरक्षक के रूप में काम कर रही है। हर मंच पर संस्कृति संरक्षण का सन्देश और बेहतरीन प्रदर्शन महिला विश्वविद्यालय को गौरवन्वित होने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button