Breaking NewsGohanaSocial

कैडर बदलने पर गोहाना की जाट महासभा ने अजीत बालाजी जोशी को दी भावपर्ण विदाई

गोहाना :- 2 नवम्बर : वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी अजीत बालाजी जोशी का कैडर हरियाणा से बदल कर पंजाब होने पर गोहाना जाट महासभा ने उनको भावभीनी विदाई दी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक जोशी के पंचकूला स्थित कार्यालय में गुरूवार को जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

अजीत बालाजी जोशी की बतौर आई. ए. एस. सबसे पहली पोस्टिंग गोहाना में एस.डी.एम. के पद पर हुई । इसी लिए वह गोहाना को लाड से अपना मायका भी कहते हैं। बाद में पदोन्नत हो कर वह सोनीपत के डी.सी. भी रहे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक के रूप में अजीत बालाजी जोशी की गोहाना के सेक्टर 7 में निर्माणाधीन जाट भवन के लिए रियायती दामों पर सरकारी जमीन आवंटित करने में भी अहम भूमिका रही।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ऐसे में कैडर बदलने की सूचना मिलने पर गोहाना जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन की टीम पंचकूला पहुंची। टीम में कर्ण सिंह लाठर, वीरेंद्र दहन और मनोज मान भी थे। टीम ने अजीत बालाजी जोशी से पंजाब जाने के बाद भी गोहाना से अपना नियमित संपर्क बनाए रखने तथा जल्दी गोहाना आने का आग्रह किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button