Breaking NewsGohanaSocial

आरक्षण की मौजूदा जनविरोधी व्यवस्था को खत्म करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर आमरण अनशन

गोहाना  :-2 नवम्बर : एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण की मौजूदा जनविरोधी व्यवस्था (SC, ST, OBC, EWS आदि) को खत्म करने तथा देश में हर गरीब व्यक्ति/परिवार को केवल और केवल आर्थिक आधार पर आरक्षण सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के महासचिव रविन्द्र जठेड़ी द्वारा 02 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर शुरू किया गया आमरण अनशन वीरवार को पी जी आई खानपुर कलां में 32 वें दिन भी जारी रहा।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस 20 अक्टूबर को जल्दी सुबह अनशनरत रविन्द्र जठेड़ी व अन्य सत्याग्रहीयों को दिल्ली से उठाकर सोनीपत छोड़ गई तो रविन्द्र जठेड़ी ने मिनी सचिवालय परिसर, सोनीपत में अपना आमरण अनशन जारी रखा। 31 अक्टूबर को देर रात सोनीपत जिला पुलिस प्रशासन ने रविन्द्र जठेड़ी को पी जी आई खानपुर कलां में भर्ती करवा दिया लेकिन उनका आमरण अनशन लगातार जारी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पी जी आई में भर्ती अनशनरत रविन्द्र जठेड़ी ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण की जनविरोधी व्यवस्था की समर्थक सरकारें पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बना कर उन्हें व अन्य सत्याग्रहीयों को परेशान व प्रताड़ित कर आंदोलन को असफल करने के प्रयासों में लगी हुई है। इसलिए ही पहले दिल्ली में तथा अब सोनीपत में भी मिनी सचिवालय परिसर में लगे सत्याग्रहीयों के टेंट को उखाड़ा गया है और सत्याग्रह पर डटे सत्याग्रहीयों को सचिवालय परिसर में स्थित धरना स्थल को छोड़ने की लगातार धमकी देते हुए हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है जिसके खिलाफ जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 05 नवम्बर को सैकड़ों सहयोगी-समर्थक सोनीपत पहुंच कर “जवाब दो प्रदर्शन” करते हुए आंदोलन को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार कमजोर होते स्वास्थ्य के बावजूद वे स्वस्थ हैं और जब तक केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं की जाती तब तक उनका जन व राष्ट्र हितैषी आमरण-अनशन तमाम बाधाओं, चुनौतियों और प्रताड़नाओं के बीच मृत्यु तक भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा वह यह जनहितैषी आमरण-अनशन आंदोलन शुरू करने से पहले अपने पत्नी व बच्चों की सहमति तथा मां का आशीर्वाद लेकर आए हैं और आंदोलन को क्षेत्रवासियों का समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा है।
आमरण अनशन आंदोलन के 32 वें दिन भी मिनी सचिवालय परिसर सोनीपत में नियमित राकेश धारीवाल व देवेन्द्र मलिक के नेतृत्व में सहयोगी सत्याग्रहीयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से मांगों पर तुरंत अमल कार्यवाही करने की अपील की।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button