Breaking NewsGohanaSocial

सेन भगत जयंती पर 4 दिसंबर को रोहतक में होगी राज्य स्तर की रैली

गोहाना :- 1 नवम्बर : सेन भगत जयंती के उपलक्ष्य में 4 दिसंबर को रोहतक में पुरानी आई. टी. आई. के मैदान में राज्य स्तर की रैली होगी। इस रैली की तैयारी के लिए बुधवार को शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित बैकवर्ड भवन में बैठक हुई। बैठक में रोहतक से कुलदीप सेन और लौकीराम प्रजापति भी पहुंचे। तैयारी बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र जांगड़ा ने की। संयोजन आजाद सिंह दांगी ने किया तथा मार्गदर्शन जोगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश जोगी ने किया। बैकवर्ड भवन में एकत्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कुलदीप सेन और लौकी राम प्रजापति ने कहा कि रोहतक में होने वाली रैली के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जोगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश जोगी ने कहा कि जिस प्रकार से स्वयं बैकवर्ड समाज से होते हुए पी. एम. नरेंद्र मोदी ने इस समाज के हितों की अनदेखी की, उससे समाज का उनसे मोह भंग हो चुका है। महिला आरक्षण में समाज की महिलाओं को वंचित रख उन्होंने बहुत बड़ा अन्याय किया।

इस अवसर पर महेंद्र चौहान, नरेश जोगी, सुरेश सेन, धूलाराम, रवि इंदौरा, संजीव स्वामी, राजेश सेन, राजपाल कश्यप, सोमपाल सेन, सतबीर रहबारी आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button